हेल्दी रेसिपी- खीरे और दही का सलाद

गर्मियों में ले इस ठंडे-ठंडे सलाद का मजा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मीका मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी से शरीर का पानी सूखने लगता है। गर्मी से निपटने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरे और दही के मिश्रण से तैयार सलाद ट्राई कर सकते हैं। खीरे में 95 फ़ीसदी पानी होता है, जिस वजह से ये शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने और त्वचा में निखार लाने में सहायक है। कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर खीरे का सलाद वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता है, जिस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। फाइबर से पेट को साफ़ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। खीरे का अधिक सेवन विटामिन की कमी को पूरा करने का एक बेहतर तरीका है। दूसरी और प्रोटीन से भरपूर दही के मिश्रण से तैयार इस सलाद को खाने से आपका पेट ठंडा रहता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं।  कैल्शियम से भरपूर दही आपकी हड्डियों के लिए अच्छी होती है। जब इस सलाद के इतने सारे फायदे हैं, तो क्यों ना इसे अपनी डायट में शामिल किया जाए। चलिए जानते हैं, इसे कैसे तैयार किया जाता है। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी : दलिया सलाद

सामग्री

  • 1 खीरा (छीला और कटा हुआ)

  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

  • 1 टमाटर (कटा हुआ)

  • 1 बड़ा चम्मच धनिये के पत्ते कटे हुए

  • 1/2 कप कम वसा वाली दही

  • आधा चम्मच जीरा पाउडर

  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने के विधि

  • खीरा, कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च को सलाद की कटोरी में रखकर मिक्स कर लें।

  • दही को फेंट लें और इसमें नमक और जीरा पाउडर मिला लें।

  • इस मिश्रण को सलाद के कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • ऊपर से हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source