खीरे का केक - हेल्दी रेसिपी

क्या आपने खीरा से डेजर्ट बनाया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

खीरा हमारे खानपान में सलाद के रूप में प्रमुखता से शामिल किया जाता है। यह कई मायनों में हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, पानी की अधिक मात्रा होने के कारण यह हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। अगर आप सोचते हैं की खीरे को सिर्फ सलाद या सैंडविच में ही खाया जा सकता है तो आप गलत हैं। हम यहाँ आपको एक ऐसे डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री ही खीरा है और तो और खीरे को छिलके के साथ इस्तेमाल करने से इस डेज़र्ट का स्वाद और बढ़ जाता है। साथ ही साथ इस केक में दलिया होने के कारण यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी लाभदायक है। आइये जानते है इसे बनाने का तरीका-

सामग्री :

  • 1 कप दलिया
  • 1 बड़ा खीरा (छिलके सहित)
  • 1/2 कप गुड़ का पाउडर
  • 1/2  चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 कप ताजा नारियल
  • 1/2  कप ताजा दही
  • 1/2  चम्मच खाने वाला सोड़ा
  • 1/2  चम्मच नमक

बनाने की विधि

  • खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे दलिया में मिला दें।
  • फिर नमक, जीरा पाउडर,सोड़ा और दही मिलाएं।
  • इन्हें अच्छे से मिलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
  • माइक्रोवेव पर 50% करके इसे 20 मिनट तक रखें।
  • फिर इन्हें स्लाइसेज में काट लें और परोसे।

मूल स्रोत - Healthy dessert recipe – Cucumber cake

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source