हेल्दी रेसिपी- खीरे और पुदीने का सलाद

गर्मियों में ले इस ठंडे-ठंडे सलाद का मजा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी से शरीर का पानी सूखने लगता है। गर्मी से निपटने और पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप खीरे, पुदीने और अनार के मिश्रण से तैयार सलाद ट्राई कर सकते हैं। खीरे में 95 फ़ीसदी पानी होता है, जिस वजह से ये शरीर से टोक्सिन बाहर निकालने और त्वचा में निखार लाने में सहायक है। कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर खीरे का सलाद वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता है, जिस वजह से ये दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। फाइबर से पेट को साफ़ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। खीरे का अधिक सेवन विटामिन की कमी को पूरा करने का एक बेहतर तरीका है। जब इस सलाद के इतने सारे फायदे हैं, तो क्यों ना इसे अपनी डायट में शामिल किया जाए। मशहूर न्यूट्रीनिश्ट नैनी सीतलवाड़ आपको इस तैयार करने का तरीका बता रही हैं। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी- खीरे और दही का सलाद

सामग्री

  • 300 ग्राम खीरे क्यूब में कटे हुए
  • आधा कप अनार
  • आधा कप पुदीने के पत्ते बारीक कटे हुए
  • 2 चम्मच तिलके बीज
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुयी
  • नमक और नींबू का रस स्वाद के लिए

विधि

  • सबसे पहले खीरों को धोकर छील लें और क्यूब के आकर में काट लें।
  • इन टुकड़ों को एक कटोरी में डालकर अलग रख दें।
  • अब इसमें अनार के दाने और पुदीने के पत्ते मिलाएं।
  • इसके बाद नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • आपका सलाद तैयार है, सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source