हेल्दी रेसिपी -क्रैनबेरी जूस

गर्मी से बचने और स्किन को जवां रखने के लिए ज़रूर पियें ये ड्रिंक!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी में बार-बार प्यास लगती है और कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। तपती धूप और पसीने से बचने के लिए आप ठंडा पानी, शिकंजी, कोला, शेक जैसे विभिन्न तरह के पेय पदार्थ खूब पीते होंगे। क्या आपने कभी क्रैनबेरी से तैयार की गयी नेचुरल ड्रिंक ट्राई की है। आपको बता दें कि क्रैनबेरी के जूस में विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। जो आपके हेयर, स्किन, नेल्स और समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा इसमें कम मात्रा में फैट होता है और कई दूसरे मिनरल जैसे- आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक आदि भी होते हैं। इस रस को पीने से गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने वालों के लिए भी बेहतर ड्रिंक है। चलिए जानते हैं क्रैनबेरी का जूस कैसे तैयार किया जाता है। पढ़ें: हेल्दी रेसिपी – स्पेशल तरबूज़ ड्रिंक

सामग्री:

  • 100 ग्राम क्रेनबेरी

  • 1 कप पानी

  • स्टेविया

बनाने की विधि

  • एक पैन में पानी डालकर उसमें क्रेनबेरी डाल दें और उसे उबालने के लिए चूल्हे पर रख दें। मध्यम आंच रखें और पैन को ढक दें। इसे कम से कम दस मिनट तक उबलने दें।

  • इसके बाद एक छलनी से इसे छान लें। ज्यादा रस निकालने के लिए फल को ज्यादा जोर से न दबाएं। इससे आपका जूस मटमैला हो सकता है।

  • इसके बाद जूस को दोबारा पैन में पलट लें और इसमें स्टेविया मिलाएं। इसे कम से कम 3 मिनट तक उबलने दें।

  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और ज़रुरत पर पियें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source