... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
डायबिटीज़ एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करने का सबसे अच्छा रास्ता अपनी डायट का ख्याल रखना है। इसके लिए आपको कई चीज़ों को खाने से परहेज़ करना होगा, और कुछ खास चीज़ों को डायट का हिस्सा बनाना होगा। ये ड्रिंक ‘लेमन प्लेज़र’ ख़ासतौर पर डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए है। इसमें ऐसी चीज़ें मिलाई जाती हैं जिससे डायबिटीज़ के मरीज़ों को फायदा होता है। इसमें छिलके समेत सेब डाला जाता है। सेब के छिलके में पेक्टिन होता है जो कि एक सोल्यूबल फाइबर है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। जामुन को डायबिटीज के लिए एक परंपरागत उपचार मानते हैं। इसकी मदद से अग्नाशय (pancreas) इन्सुलिन रिलीज करता है। ये हार्मोन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। जामुन में ढेर सारा विटामिन सी पाया जाता है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस की भारी मात्रा होती है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को ये जूस बिना छाने हुए पीना चाहिए क्योंकि छानने से उसका फाइबर अलग हो सकता है, जो कि डायबिटीज़ में जरूरी होता है। आइये जानें इस जूस को बनाने का तरीका।
मात्रा – 2 छोटे ग्लास (300 एमएल)
सामग्री
छिलके समेत सेब के 2 बड़े टुकड़े
काला जामुन (बीज निकाला हुआ) 1 कप
नींबू का रस 1 चम्मच
कुटी हुई बर्फ
विधि
प्रति ग्लास पोषण
कार्बोहाइड्रेट – 65.1 ग्राम
एनर्जी – 288 किलो-कैलोरी
फैट – 2.2 ग्राम
प्रोटीन 1.5 ग्राम
विटामिन सी - 24.7 मिलग्राम
फाइबर – 4.0 ग्राम
चित्र स्रोत – Shutterstock
मूल रेसिपी स्रोत – तरला दलाल