चिकन टिक्‍का मसाला – हेल्दी रेसिपी

चिकन टिक्‍का मसाला से घटेगा आपका वजन!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं और चिकन की नई डिश चाहते हैं तो आपके लिए चिकन टिक्‍का मसाला एक बेहतरीन विकल्‍प है। चिकन टिक्‍का धनिया, अदरक और गरम मसाले के ज़ायकों का एक संतुलित मिश्रण है जिसे खाते ही आप मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगे। इस पकवान को नान, चावल, या फ्राइड राइस के साथ परोसा जा सकता है। चिकन ना केवल स्‍वादिष्‍ट होता है बल्कि उसमें खूब सारा प्रोटीन भी पाया जाता है। हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे। इस स्‍वादिष्‍ट रेसिपी से आपकी बॉडी ही बिल्‍डअप नहीं होगी बल्कि आपका वजन भी कम होगा। तो क्‍यों ना इसका मजा लिया जाए।

सामग्री- 

  • 500 ग्राम बिना हड्डी वाला कच्चा चिकन

  • 2 छोटे कटे हुए लाल प्याज (लगभग 160 ग्राम)

  • 400 ग्राम कटा हुआ टमाटर

  • 2 चम्मच टमाटर प्यूरी

  • 2 लौंग लहसुन

  • 2 चम्मच अदरक

  • 5 इलायची की फली

  • 1 चम्मच गरम मसाला

  • 1 चम्मच जीरा

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच मिर्च पाउडर

  • 1 चम्मच लाल मिर्च के गुच्छे

  • नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए

 विधि

  • प्‍याज को काटकार उसे नॉन स्टिक पैन में कम पानी के साथ तब तक पकाएं जब तक उसका पेस्‍ट नहीं बन जाता।

  • उसके बाद उसमें मसाले डालें और कम आंच पर कुछ मिनटों के लिए पकाएं।

  • उसके बाद उसमें चिकन को छोड़कर सभी सामग्री डाल दें और उसे अच्‍छी तरह से चलाते रहें।

  •  जब मसाला अच्‍छी तरह भुन जाए तो उसमें चिकन डाल दें और उसे मध्‍यम आंच पर कम से कम 15 मिनट या फिर जब तक चिकन ना गल जाए तब तक पकाएं।

इसमें क्‍या और कितनी मात्रा में है

  • कैलोरी - 173

  • प्रोटीन - 30 ग्राम

  • कार्ब्स - 7 ग्राम

  • फैट - 1 ग्राम

मूल स्रोत - Delicious bodybuilding and weight loss recipe: Chicken tikka masala

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source