चिकन स्टू- हेल्दी वेट लॉस रेसिपी

अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो इस रेसिपी को अपने डायट में शामिल कीजिए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

चिकन स्टू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दरअसल ये डिश होती ही इतनी स्वादिष्ट कि ना चाहकर भी आपको खाने का मन कर जाएगा। ये डिश जितनी स्वादिष्ट है उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसमें फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को स्वस्थ रखता है। चिकन में विटामिन बी6 अधिक मात्रा में मौजूद होता है। ये तत्व दिल के दौरे से सुरक्षा प्रदान करता है। चिकन स्टू की डिश को घर पर बनाना बहुत आसान है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक हेल्दी रेसिपी है। आइये जानते हैं ये डिश कैसे बनाई जाती है: पढ़ें- तंदूरी चिकन- हेल्‍दी रेसिपी

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच तेल

  • 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन

  • 2 - 3 ताजा दौनी (rosemary) के पत्ते

  • ½ बॉनलेस चिकन क्यूब्स

  • 1 कप चिकन स्टॉक

  • ½ कप ब्रोकोली

  • ¼ कप कटे हुए पालक की पत्तियां

  • 4 - 5 मसालेदार प्याज

  • आधा चम्मच मस्टर्ड सॉस

  • नमक स्वाद अनुसार

गार्निश के लिए: अजवायन के पत्ते

तैयारी के समय: 15 मिनट

पकाने के समय: 25 मिनट

बनाने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटा हुआ लहसुन, ताजा दौनी के पत्ते, बॉनलेस चिकन क्यूब्स और चिकन स्टॉक डालकर उसे ढक दें और हलकी आंच पर पकने दें।

  • इसके बाद बची हुयी ब्रोकोली को काट लें और उसे पालक के पत्ते, मसालेदार प्याज, मस्टर्ड सॉस और नमक के साथ पैन में दाल दें और अच्छी तरह मिला लें।

  • इसे पकने के बाद एक बड़े कटोरे में डाल लें और उसके ऊपर अजवायन के पत्तों से गार्निश कर परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source