चिकन सूप – हेल्दी रेसिपी

फ्लू में राहत पाने का टेस्टी तरीका, चिकन सूप!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आपको दिनभर की थकान है या फिर सर्दी-ज़ुकाम की वजह से कमज़ोरी जैसा महसूस कर रहे हैं तो एक प्यारा चिकन सूप आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। चिकन सूप फ्लू में काफी फायदेमंद होता है। वैसे भी, इन दिनों मौसम बदल रहा है तो ये समस्या आम है। अगर आप सोचते हैं कि चिकन सूप बनाने में बहुत मेहनत है, तो हम आपको आसानी से बनने वाले एक चिकन सूप की रेसिपी बताते हैं।

सामग्री

चिकन (100 ग्राम) – बारीक टुकड़ों में कटा हुआ

काली मिर्च – 4

दालचीनी – 1 टुकड़ा

अदरक (1 इंच का टुकड़ा) – बारीक कटा हुआ

लहसुन (2-3 कलियां) – बारीक कटी हुई

हरी मिर्च (1 या 2) – बारीक कटी हुई

धनिया पत्तियां – बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

चिकन स्टॉक क्यूब - 1

विधि

  • प्रेशर कुकर में एक चम्मच मक्खन डालें, और गर्म होने दें।

  • अब इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च, दालचीनी और चिकन डालें और अच्छी तरीके से भून लें।

  • चिकन जब अच्छी तरीके से भुन जाएं तो इसमें हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरीके से मिलाएं।

  • 5 कप पानी और एक क्यूब चिकन स्टॉक डालकर मिला लें।

  • प्रेशर कुकर को ढंकें और मध्यम आंच पर पकाएं। कम से कम 5 सीटी आने दें या चिकन के नर्म होने तक पकने दें।

  • इस सूप को गरमागरम सर्व करें।

टिप्स

  • आप चाहें तो इस सूप में अपनी पसंद की सब्ज़ियां जैसे कि गाजर, बंदगोभी, प्याज़ आदि मिला सकते हैं।

  • पानी की जगह आप सब्ज़ियों का स्टॉक या चिकन स्टॉक भी डाल सकते हैं। फिर आपको स्टॉक क्यूब नहीं डालना होगा।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source