हेल्दी स्नैक रेसिपी - लेटस रैप एंड चिकन सालसा

अगर आप चिकन के शौकीन हैं तो समझिये कि ये डिश आपके लिए ही है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

क्या आप भी रोज एक ही तरह का चिकन खाकर बोर हो गये हैं? तो परेशान न हों हम आपके लिए चिकन की ऐसी ख़ास डिश लायें हैं जिसका स्वाद बेमिसाल है। इसे बनाने में लाइम जूस, मीठे आडू, और तीखे जेलपीनो का इस्तेमाल किया गया है जो इसके स्वाद को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। इसे लेटस की पत्तियों में लपेटकर खाना न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि पौष्टिकता के लिहाज से भी यह एक बेहतरीन डिश है।

इस डिश की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसे कभी भी खा सकते हैं और इसे बनाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगता है। अगर हम इसकी पौष्टिकता की बात करें तो आडू में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है।  वहीं जैलपीनो में पाये जाना यौगिक कैपसेसिन आपके मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है और वजन कम करने में मदद करता है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सामग्री:

  • एक चम्मच वेजिटेबल ऑयल
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 3 बारीक स्लाइसेज में कटे हुए आडू
  • आधा चम्मच स्मोक्ड शिमला मिर्च
  • एक चम्मच जैलपीनो
  • आधा कप बारीक कटी हुई लाल प्याज
  • 8 लेटस की पत्तियां
  • 2 कप पकाया हुआ चिकन टुकड़ों में कटे हुए
  • धनिया सजावट के लिए
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

  • एक कटोरे में एक चम्मच वेजिटेबल ऑयल, दो चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच स्मोक्ड शिमला मिर्च डालें।
  • फिर नमक और काली मिर्च डालकर छौंक लगायें।
  • अब इसमें आधा कप कटी हुई लाल प्याज, कटे हुए आडू, और जैलपीनो डालें।
  • फिर इसमें दो कप पके हुए चिकन के टुकड़े डालें और सारी सामग्री को हिलाकर अच्छे से मिला लें।
  •  अब इस पूरे मिश्रण को 8 टुकड़ों में बांट लें और फिर इसे लेटस पत्तियों पर सजाएं और फिर ऊपर से धनिया की पत्तियां डालकर सजाएं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source