चपाती मसाला नूडल्स – हेल्दी रेसिपी

क्या आपके बच्चे की भी पहली पसंद है नूडल्स ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

आज के समय में नूडल्स हर बच्चे की पहली पसंद है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए इतना पौष्टिक नही होता है। अगर आपका भी बच्चा हर समय नूडल्स की मांग करता रहता है तो हम आपको यहाँ इसका दूसरा पौष्टिक विकल्प बता रहें हैं । विटामिन बी काम्प्लेक्स और फाइबर से भरपूर इस नाश्ते को बनाने में आपको सिर्फ बची हुई चपातियों की ज़रूरत पड़ेगी।

तैयारी में लगने वाला समय – 10 मिनट

बनने में लगने वाला समय – 10 मिनट

4 लोगों के लिए

सामग्री

  • 2 चम्मच लो फैट मक्खन
  • ½ चम्मच कटी हुई प्याज
  • ½ कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 लहसुन कटा हुआ
  • ½ कप कटे हुए टमाटर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच काला नमक
  • आधा चम्मच किचन किंग मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • बची हुई चपाती , 5 लम्बी स्ट्रिप में कटी हुई

सजावट के लिए 

  • कटी हुई धनिया की पत्तियाँ
  • कटे हुए नींबू

 विधि 

  1. किसी चौड़े नॉन स्टिक पैन में मक्खन गर्म करें फिर उसमे प्याज और शिमला मिर्च डालें और प्याज के हल्का भूरे रंग का होने तक धीमीं आँच पर भूनें। प्याज और शिमला मिर्च को जलने से बचाने के लिए उसमे थोड़ा पानी दाल दें।
  2. अब इसमें लहसुन,टमाटर,हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अगले 5 मिनट तक धीमीं आंच पर पकायें।
  3. फिर काला नमक, किचन किंग मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  4. चपाती स्ट्रिप्स को अब इसमें डालें और अच्छी तरह पलटें ।
  5. धनिये कि पत्तियों और कटे हुए नींबू से सजाकर ,गरमागरम परोसें ।

1 सर्विंग = 100 कैलोरी

मूल स्रोत - Healthy snack: Chapati masala noodles

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source