... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
चना-पनीर एक बहुत लाजवाब डिश है, जिसे आप लंच या डिनर में खा सकते हैं। ये डिश सिर्फ टेस्ट में ही ख़ास नहीं है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी है। ख़ास तौर पर ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए। तो चलिये जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री
1 कप भिगोया और उबला हुआ काबुली चना
½ कप लो फैट पनीर
3 मध्यम आकार का छिलका छुड़ाया और कटा हुआ बैंगन
½ छोटा चम्मच जीरा
1″ टुकड़ा दालचीनी
2 लौंग
2 तेजपत्ता
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
सबको पेस्ट बना लें
2 छोटे चम्मच तेल
¼ छोटा चम्मच नमक
½ कप कटा हुआ प्याज़
8 लहसुन का फली
½” इंच अदरक कटा हुआ
गार्निश के लिए
2 बड़े चम्मच कटा हुआ धनिया
विधि
• एक नॉन स्टिक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालकर बैंगन के टुकड़ों को कम आंच पर नरम होने तक पकायें।
• एक ब्लेंडर में टमाटर के पल्प के साथ बैंगन को डालकर ब्लेंड कर लें और अलग रख दें।
• उसी पैन में जीरा डालकर फूटने के बाद वह बनाया हुआ पेस्ट, दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें।
• उसके बाद टमाटर-बैंगन का मिश्रण, गरम मसाला और लाल मिर्च का पाउडर डालकर कुछ मिनट तक पकायें।
• फिर उसमें काबुली चना, आमचूर, धनिया-जीरा पाउडर, डेढ़ कप पानी और नमक डालकर पकायें।
• अब पनीर डालकर कम आंच में पाँच-सात मिनट तक पकने दें।
• धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।
मूल स्रोत- Keep BP under control with chana paneer
स्रोत- तरला दलाल
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।