हेल्दी रेसिपी: चने की दाल की खीर

क्या आप चने की दाल से कुछ मीठा बना सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

चना दाल तो सब बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी इससे खीर बनाई है? नहीं न! अक्सर खीर खाने के इच्छा होने पर लोग मन मसोस लेते हैं कि यह सेहत के लिए अच्छी नहीं होगी लेकिन चने दाल की रेसिपी एक ऐसी रेसिपी है जो पौष्टिक होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। चने के दाल में विटामिन और फाइबर होने के साथ ही गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होती है। जब इतना कुछ है इस खीर में तो फिर खाने में देर क्यों कर रहे हैं?

सामग्री

½ कप चने की दाल

½ कप नारियल का दूध

½ कप गुड़

1 छोटा चम्मच चावल रवा

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच काजू

विधि

• चने की दाल को नरम होने तक ही पकायें। याद रहे, ज्यादा पकाये नहीं।

• उसमें नारियल का दूध डालकर कम आंच पर दस मिनट तक पकायें।

• अब गुड़ को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• पाँच मिनट तक पकायें।

• पकाने के बाद उसमें चावल रवा और काजू डालें।

• अच्छी तरह से मिलाने के बाद और पाँच मिनट तक पकायें।

• अब ठंडा करके परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

अनुवादक- Mousumi Dutta

मूल स्रोत- Chana dal kheer — a healthy way to indulge your sweet tooth

स्रोत- Prema Kodical

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source