गाजर की पुलाव: हेल्‍दी रेसिपी

क्‍या समय के अभाव के चलते आप लंच नहीं बना पाते हैं? तो ये डिश आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

अगर आपके पास खाना बनाने का पर्याप्‍त समय नहीं है और आपको लंच बॉक्‍स पैक करना है तो, जो रेसिपी हम बताने जा रहे उससे आपको काफी फायदा होने वाला है। जी हां ये रेसिपी है कैरट राइस की, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। गाजर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये डिश बेहतर ऑप्‍शन है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी ठीक रहती है। गाजर का प्रतिदिन सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इतनी नहीं गाजर खाने से रक्त में शर्करा का स्तर सही रहता है। इसमें बीटा कैरोटीन होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है। गाजर से पेट और फेफड़ों के कैंसर का जोखिम भी कम होता है। आइए जानते हैं ये डिश कैसे तैयार की जाती है। पढ़ें-नारियल के दूध से बना गाजर का हलवा: हेल्‍दी रेसिपी

सामग्री:

  • एक कटोरी पके हुए चावल

  • 1 कप कसा हुआ गाजर

  • ¼ चम्मच चना दाल

  • ¼ चम्मच उड़द की दाल

  • ¼ चम्मच राई या सरसों के बीज

  • ¼ चम्मच जीरा

  • ¼ चम्मच हल्दी

  • 3-4 कड़ी पत्ते

  • कटा हरा धनिया

  • नमक स्वाद अनुसार

  • 1-2 चम्मच तेल

बनाने की विधि:

  • धीमी आंच पर पैन गर्म करें। इसमें दो चम्‍मच तेल डालें और दो मिनट तक गर्म होने दें।

  • अब इसमें चना दाल, उड़द की दाल, सरसों के बीज और जीरा डालें। उसके बाद कड़ी पत्ते डाल दें।

  • कुछ समय बाद इसमें कसा हुआ गाजर डाल दें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

  • अब इसमें हल्दी डालें और स्‍वादानुसार नमक डालें। इसके बाद चावल डाल दें और इन सबको अच्‍छी तरह से मिला लें।

  • इसे कम से कम 3 मिनट पकाएं और स्‍टोव बंद कर दें। इसके बाद सर्व करने से पहले चावल पर धनिये के पत्‍ते काटकर डाल दें।

मूल स्रोत -Healthy recipe: Carrot rice for your tiffin box

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source