हेल्दी रेसिपी: कैरट एण्ड लेन्टिल सूप

क्या आप नया तरह का सूप बनाना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Chef Rakhee Vaswani | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

सूप बनाने की बात सोचते ही सबको ऐसा लगता है कि समय बहुत लगेगा। लेकिन कैरट एण्ड लेन्टिल सूप एक ऐसा सूप है जो हेल्दी होने के साथ-साथ बनाने में भी समय नहीं लगता है।

सामग्री

50 ग्राम ऑरेंज लेन्टिल

500 एम.एल. स्टॉक या शोरबा

1½ छोटा चम्मच तेल

250 ग्राम गाजर

1 लहसुन की फली

पारस्ले

नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

½ ऐरोमेट

विधि

• लेन्टिल और स्टॉक को कम आंच में 20 मिनट तक पकायें।

• तेल गर्म करके उसमें प्याज़ को डालकर नरम होने तक भूनें फिर गाजर डालें।

• अब दोनों को लेन्टिल और स्टॉक में डालकर तीस मिनट तक कम आंच पर पकायें।

• फिर उसमें लहसुन और हर्ब-स्पाइस का मिश्रण सीज़निंग के लिए डालें। ऊपर से नमक और काली मिर्च का पावडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें जब तक वह सूप जैसा न बन जायें।

• अब पार्सले से सजाकर परोसें।

लेखक - Chef Rakhee Vaswani

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Chef Rakhee Vaswani


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source