हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: कैरट एंड कोकोनट लपसी

एक नई तरह का लपसी ट्वीस्ट ट्राई करना चाहते हैं? ये रही रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

भारतीय घरो के किचन में लपसी एक जाना पहचाना-सा नाम है। ये छोटे शिशु से लेकर बड़े बुज़ुर्ग तक, हर उम्र के लोगों को खिलाई जा सकती है। आज हम ऐसी ही एक स्पेशल लपसी की रेसिपी लाए हैं। कैरेट एंड कोकोनट लपसी आम लपसी से टेस्ट में बहुत बेहतर होती है। यह पौष्टिकता से भरपूर होती है। नारियल ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ हजम शक्ति को बढ़ाता है। यह ब्यूटी और हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक होता है। गाजर में विटामिन ए होता है जो एन्टी एजिंग का काम करता है और यह स्किन, हेयर और आई सबके लिए फायदेमंद होती है। गेहूं को आप छिलके के साथ खाने की कोशिश करें क्योंकि इसमें फाइबर बहुत होता है। तो इंतजार क्यों, झटपट बनायें इस रेसिपी को।

सामग्री

2-3 बड़े चम्मच घी

½ कप दलिया या ब्रोकेन वीट

¼ कप ग्रेट किया हुआ ताजा नारियल

ज़रूरत के अनुसार पानी

1 कप नारियल का दूध

½ कप ग्रेट की हुई गाजर

3 बड़े चम्मच चीनी

टॉपिंग के लिए

गाजर

नारियल

पुदीने के पत्ते

½ छोटा चम्मच इलायची पावडर

1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल

पुदीने के पत्ते

विधि

• एक पैन में घी गर्म करें और उसमें दलिया डालकर मध्यम आंच में भून लें।

• जब यह आधा पक जाये और हल्की खुशबू आने लगे तो उसमें नारियल डालकर थोड़ा पकने के के लिए छोड़ दे और उसके बाद उसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें।

• अब उसमें नारियल का दूध और गाजर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर चीनी और पानी डालकर पकने के लिए छोड़ दें।

• लपसी को सजाने के लिए गाजर का छिलका छुड़ा लें और नारियल को बारीक काट लें। फिर एक बाउल में गाजर के छिलके और बारीक कटी हुई नारियल लेकर उसमें दालचीनी पावडर डालेंगे। ऊपर से थोड़ा-सा नारियल का दूध और पूदिने के पत्ते डालेंगे।

• अब लपसी को एक मोल्ड के सहारे प्लेट में रखेंगे और ऊपर से बाउल के मिश्रण से सजाकर परोसेंगे।

[videoinfinite id="kFSFDw0TJtU" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source