
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
अगर आप टोमैटो सूप या वेजिटबल सूप से बोर गए हैं तो क्यों न इस कैरट एण्ड आलमंड सूप को ट्राइ करें। यह हेल्दी भी है और खाने में भी अच्छा लगता है। गाजर का बीटा कैरोटीन और फाइबर का गुण तो हमेशा से ही स्किन और आंखों के लिए अच्छा रहा है। और आलमंड के बारे में क्या कहे, इसमें कैल्सियम और कार्बोहाइड्रेड प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह मधुमेह रोगी के लिए अच्छा होने के साथ-साथ वज़न घटाने में भी बहुत मदद करता है। तो फिर देर किस बात की है, इस सूप को जल्द बनायें। आप स्वाद के बदलाव के लिए ब्रॉकली एंड गार्लिक सूप भी ट्राइ कर सकते हैं।
सामग्री
4 गाजर कटी हुई
15 बादाम कटे हुए
3 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल
1 डंडी हरे प्याज या लीक की कटी हुई
1 प्याज़ कटी हुई
2 बड़े चम्मच ताजे ब्रेडक्रम्ब
नमक स्वादानुसार
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पावडर
विधि
• एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर उसको कम आंच में गर्म हो जाने के बाद उसमें गाजर, लीक, प्याज और बादाम डालकर भूनें।
• एक मिनट के बाद उसमें नमक, काली मिर्च और ब्रेडक्रम्ब डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसमें चार कप पानी डालकर उसको दस मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
• उसके बाद इस सूप को छान लें और सब्जियों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। अब इस पानी को फिर से उबालें और उसमें ब्लेंड किए हुए सब्ज़ियों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• पाँच मिनट तक कम आंच में इसको पकाने के बाद ऊपर से थोड़ा बादाम डालकर गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="eDncESthSUE" height="400" width="600"]
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।