
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
रोज के ब्रेड सैंडवीच से अगर बोर हो गए हैं तो इस नए रेसिपी को ज़रूर ट्राइ करें। यह एक ऐसा रेसिपी है जो चाट भी है और ब्रेड का नया रूप भी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह तुरन्त बन जाता है और हेल्दी भी होता है। इसको बनाने के लिए आप वाइट ब्रेड के जगह पर ब्राउन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको और भी चटपटा बनाने के लिए नमकीन और सेव का इस्तेमाल किया गया है, उसका इस्तेमाल आप अपने इच्छानुसार न भी कर सकते हैं।
सामग्री
2-4 वाइट ब्रेड स्लाइस
½ चम्मच आमचूर पावडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
काला नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच भूना जीरा पावडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
इमली का रस ज़रूरतानुसार
1 मध्यम आकार का प्याज़ कटा हुआ
2 छोटे चम्मच नींबू का रस
1 मध्यम आकार का उबला और कटा हुआ आलू
1 मध्यम आकार का कटा हुआ टमाटर
उबला हुआ चना
मिक्सड नमकीन
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ धनिया का पत्ता
भूना हुआ बादाम
सेव नमकीन
कटा हुआ नारियल
विधि
• एक बाउल में आमचूर पावडर, लालमिर्च पावडर, काला नमक, जीरा पावडर और चाट मसाला को एक साथ डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• ब्रेड के किनारों को निकालकर चार टुकड़ों में काटकर प्लेट पर सजा लें।
• हर स्लाइस पर इमली का रस डालें और उस पर मसालों मिक्चर को ऊपर से छिड़क लें। प्याज के टुकड़ों को रखें और ऊपर से नींबू का रस छिड़क दें। फिर से ऊपर थोड़ा-सा मसाला मिक्चर डालें।
• आलू के टुकड़ों को ऊपर से डालकर फिर से इमली का रस और मसाला मिक्चर डालें।
• ऊपर टमाटर का टुकड़ा डालकर फिर से इमली और मसाला डालकर चना, नमकीन और धनिया का पत्ता डालें। अब नींबू का रस और मसाला डालकर बादाम, सेव और नारियल से सजाकर परोसें।
[videoinfinite id="HKhkuRD9HpY" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।