हेल्दी रेसिपी-लौकी की टेस्टी सब्जी

अगर आप वजन घटा रहे हैं या आप हाई बीपी के मरीज़ हैं तो, ये आपके लिए बेहतर सब्जी है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कई लोग लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग यकीनन इसके स्वास्थ्य गुणों से परिचित नहीं हैं। लौकी वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतर सब्जी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम कच्ची लौकी में केवल 14 कैलोरी होती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से ये हाई बीपी और दिल की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। अगर ये सब्जी आपको बोरिंग लगती है, तो आप इसे एक हेल्दी तरीके से बनाकर इसका टेस्ट बदल सकते हैं। आयुर्वेदिक कुकबुक की लेखक गीता रमेश आपको लौकी की टेस्टी रेसिपी बता रही हैं। पढ़ें: मसूर दाल और चावल – हेल्दी रेसिपी

सामग्री

  • एक लौकी (छोटी, कटी हुयी)
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच जीरा
  • एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • दो हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार

तड़के के लिए

  • एक चम्मच वनस्पति तेल
  • आधा चम्मच सरसों के बीज
  • एक सूखी लाल मिर्च
  • कुछ करी पत्ते
  • दो चम्मच ताजा और कटा हरा धनिया

बनाने की विधि

  • लौकी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च प्रेशर कुकर में डालकर एक सिटी लगा लें।
  • उसके बाद इस मिश्रण को अलग रख लें और इसमें नमक मिला लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों के बीज डालें। इसके बाद लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते मिलाएं। लाल मिर्च का रंग बदलने तक तलें।
  • अब इसमें पकी हुई लौकी डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source