... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
अगर आपकी स्किन सेंसटिव है और इसलिए होली के रंगों से आपको एलर्जी है तो दुखी न हो। आप अपने प्लेट में इस कलर को शामिल कर सकते हैं, जैसे बीटरूट का सलाद, हरा परांठा और सबसे अनोखा लेकिन टेस्टी ड्रिंक रंगीन कुराकाओ लस्सी को शामिल कर सकते हैं। शायद आप आश्चर्य में पड़ जा रहे हैं कि लस्सी वह भी रंगीन! असल में ये लस्सी ब्लू कुराकाओ से बनता है जो आपको सूपरमार्केट या स्टोर में आसानी से मिल जायेगा। लस्सी के अलावा आप सोडा या सादे पानी के साथ भी ले सकते है। आप इससे मॉकटेल और कॉकटेल भी बना सकते हैं।
सामग्री
1 कप दही
2 बड़े चम्मच शहद
2 बड़े चम्मच ब्लू कुराकाओ कंस्ट्रेटेड
ज़रूरत के अनुसार पानी
विधि
• मैंने इस लस्सी में चीनी के जगह शहद का इस्तेमाल किया है ताकि इसको और भी हेल्दी बनाया जा सके। मैं इसके लिए घर का टोन्ड मिल्क से बना दही का इस्तेमाल करना पसंद करती हूं।
• ब्लू कुराकाओ का स्वाद थोड़ा टैंगी होता है इसलिए दो चम्मच शहद का इस्तेमाल किया है।
• अब इन सब चीजों को ब्लेंडर में डालें और पानी का इस्तेमाल अपने पसंद के अनुसार करें। अगर आप गाढ़ा पसंद करते हैं तो कम पानी और मैं थोड़ा पसंद करती हूं इसलिए और आधा कप पानी डालती हूं।
• दूसरे व्यंजनों के साथ आप इस रंगीन लस्सी को लंबे गिलास में डालकर सर्व कर सकते हैं।
• अगर आप लस्सी पसंद नहीं करते हैं तो आप इसका श्रीखंड या दही बनाकर भी इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock