हेल्दी रेसिपी – भाजनी थालीपीठ

इस डिश को बनाकर कई दिनों तक रखा जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

भाजनी थालीपीठ महाराष्ट्र की रेसिपी है। लेकिन ये इतनी पौष्टिक है कि समूचे भारत में इसे खाया जाना चाहिए। सिर्फ पौष्टिक ही नहीं, ये टेस्ट में भी मजेदार होता है। इसे भाजनी आटे से बनाया जाता है। ये आटा बाजार में उपलब्ध होता है। इसे बाजरा, चावल, बेसन, जवार, उड़हद दाल और गेहूं को भूनकर फिर पीसकर तैयार किया जाता है। इतने सारे अनाज से मिलकर बनने के कारण भाजनी थालीपीठ में ढेर सारा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

2 कप भाजनी आटा

1 बारीक कटी हुई प्याज

2-3 बारीक कटी हरी मिर्च

1 चम्मच बारीक कटा धनिया

1 चम्मच जीरा और धनिया पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

पानी

तेल

विधि

  • एक गहरे बर्तन में भाजनी आटा और अन्य दूसरी सामग्री मिला लें।

  • अब थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटे को थोड़ा सख्त रखें, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।

  • अब इस आटे की छोटी गोलियां बना लें और एक तरफ रख दें।

  • अब एक प्लास्टिक शीट लें और उसे फैलाएं। इसमें थोड़ा तेल लगाएं।

  • अब आटे की एक गोली को इस शीट पर रखें और अपनी हथेलियों से दबाव देकर इसे चपटा कर लें। ये रोटी से मोटी होनी चाहिए। हाथ में आटा न चिपके इसलिए थोड़ा पानी लगा लें।

  • इसके बाद इसपर उंगलियों से छेद कर लें।

  • तबे पर ½ तेल डालकर गर्म करें। इसमें थालीपीथ रखें। इसके छेद पर ऊपर से थोड़ा सा और तेल डालें।

  • अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।

  • हरी चटनी और दही के साथ गरमागरम परोसें।

(प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)

चित्र स्रोत - Shuttestock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source