... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
सलाद आपकी डायट का एक अहम हिस्सा है। जो लोग हेल्दी डायट लेने में यकीन रखते हैं, वो किसी न किसी तरीके की सलाद ज़रूर खाते हैं। अगर आप भी नियमित रूप से सलाद खाते हैं, लेकिन एक जैसी सलाद से बोर हो गए हैं तो आप इस हाई-फाइबर सलाद को ट्राई कर सकते हैं। पालक और चुकन्दर दोनों ही अपने कई फायदों के लिए जाने जाते हैं। ये सलाद इन्हीं दोनों से बनती है। ये सलाद डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि चुकन्दर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। पालक कैल्शियम और आयरन रिच होती है। इस सलाद में तिल भी डाला जाता है। तिल में ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। तो आइये, जानें इस हेल्दी सलाद की रेसिपी।
मात्रा – 3-4 लोगों के लिए
सामग्री
2-3 उबले हुए चुकन्दर
10-15 पालक के पत्ते (ब्लांच किए हुए और काटे हुए)
1 चम्मच तिल
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
विधि
(प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)
चित्र स्रोत - Shutterstock