... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English
आप अक्सर ऑफिस जाते समय जब लेट हो जाते हैं तब आप अपने नाश्ते को टाल देते हैं। हालाँकि इस तरह अपने नाश्ते को टाल देना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। और जब सुबह आप जल्दबाजी के कारण कुछ भी हल्का सा खाकर घर से बाहर निकल जाते हैं तब यकीन मानिए यह थोड़ा-सा खाकर घर से बाहर निकल जाना आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, खासकर तब जब आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी हो। इन सबसे बचने के लिए हम यहाँ आपको एक ऐसे पौष्टिक शेक की रेसिपी बता रहे हैं जो हर सुबह आपको एनर्जी से भर देगी। और इस रेसिपी की सबसे ख़ास बात यह है इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है और यह मिनटों में बन जाती है।
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि कैसे इस हेल्दी शेक से आपको इतनी ऊर्जा मिल रही है। अगर हम खजूर के फायदों की बात करें तो इसके बारे में जितना कहा जाए वो कम ही है। विटामिन और मिनरल्स की अधिक मात्रा से भरपूर यह ड्राई फ्रूट आपके हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में भी मददगार है। और इस शेक की दूसरी सामग्री केला है जो हर मायनों में आपके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। शायद आपको अभी तक यह पता न हो कि केला हमारे वजन को कम करने में भी सहायक है। आइये जानते हैं इस पौष्टिक शेक को बनाने की विधि-
सामग्री :
बनाने की विधि :
इन तीनो सामग्रियों को ब्लेंडर में डाल लें और तब तक ब्लेंड करें जब तक यह गाढ़ा न हो जाये। अगर आप इस शेक को पतला करना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा और दूध मिला सकते हैं। इसे आप दिन में कभी भी बनाकर पी सकते हैं।
मूल स्रोत - Healthy recipe - Date and banana smoothie
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।