... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
आपका नाश्ता दिन का पहला आहार होता है इसलिए कोशिश यही होनी चाहिए कि इससे आपको अधिक से अधिक पोषण मिल सके। नाश्ते में यूं तो खाने के लिए बहुत सी चीज़ें होती हैं लेकिन उपमा एक ऐसी चीज़ है जो अमूमन सभी घरों में खाया जाता है। आज हम आपको एक हेल्दी उपमा की रेसिपी ही बताएंगे लेकिन ये उपमा रेगूलर सूजी उपमा से अलग, ‘बाजरा उपमा’ है। बाजरे में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर आदि उच्च मात्रा में होता है। इसे पचाना बहुत आसान होता है। इस उपमा में कुछ सब्ज़ियां भी डाली जाती हैं जो इसे और अधिक हेल्दी बनाती है। आइये जानते हैं उपमा की रेसिपी।
सामग्री
1 बड़ा कटोरा उबला बाजरा
½ चम्मच राई
½ चम्मच जीरा
½ चम्मच उड़द दाल
½ चम्मच चना दाल
4-5 कड़ी पत्ता
½ चम्मच बारीक कटा लहसुन
½ चम्मच बारीक कटा अदरक
½ कटोरी बारीक कटी प्याज़
2 हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
1 कटा हुआ टमाटर
कसा नारियल
1 कटोरी मिली जुली सब्जियां (गाजर, बेल पेपर, शिमला मिर्च, मक्का)
½ चम्मच लाल मिर्च
½ चम्मच धनिया पावडर
½ चम्मच हल्दी पावडर
नमक स्वादानुसार
नारियल का तेल
विधि
[videoinfinite id="8wAFZzgWxzc" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।