हेल्दी रेसिपी: बाजरा मसाला कटलेट

हेल्दी कटलेट दिल खोलकर खायें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

स्नैक्स टाइम में छोटे भूख को शांत करने के लिए कटलेट से अच्छा ऑप्शन दूसरा नहीं हो सकता है। लेकिन आजकल लोग वज़न को लेकर और हेल्दी खाने के बारे बहुत कुछ सोच रहे हैं, और इन सब स्नैक्स के बारे में सोचकर मन मसोसकर रह जाते हैं। डोन्ट वरी, बाजरा कटलेट आपके मन की इच्छा और पेट दोनों को भरेगा। बाजरा में फाइबर और प्रोटीन दोनों होता है जो पेट को देर तक भरा रखने के साथ-साथ एसिडिटी होने से बचाता है।

सामग्री

1 कप बाजरे का आटा

2 बड़े चम्मच लो फैट दही

2 हरी मिर्च

2 लहसुन की फली

2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी

3 छोटे चम्मच तिल

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

½ छोटा चम्मच गुड़ का पाउडर

गर्म पानी

नमक स्वादानुसार

1 बड़ा चम्मच तेल

विधि

• हरी मिर्च और लहसुन को पीसकर बाजरे के आटा में मिलायें।

• आटे में कसूरी मेथी और दूसरे चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिलाने के बाद एक बड़ा चम्मच तेल और पानी डालकर आटा को गूंद लें।

• अब इनका छोटा-छोटा गोला बना लें और अपने हथेली को भिगाकर उनको कटलेट का शेप दें।

• नॉन स्टिक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर अच्छी तरह से उनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भूनें।

• अब गरमागरम परोसें।

मूल स्रोतHealthy Eid Recipe: Bajra masala cutlets

स्रोत - Prema Kodical

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source