बाजरे और कद्दू की रोटी - हेल्दी रेसिपी

कैल्शियम और अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर यह स्वादिष्ट रोटी आपके स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Anoop Singh

जब आपके घर में अचानक से मेहमान आ जायें या फिर आपके पास खाना बनाने के लिये ज्यादा समय न हो लकिन फिर भी आप हेल्दी खाना बनाना चाहतीं हो तो यह डिश आपके लिये सबसे उपयुक्त है। अगर आप घर में रोज-रोज बनने वाली रोटी के स्वाद से बोर हो चुकीं हैं तो आज इस पौष्टिक रोटी के स्वाद का लुत्फ़ लें। बाजरे और कद्दू की मदद से बनने वाली यह स्वादिष्ट डिश कैल्शियम,प्रोटीन,आयरन और फाइबर से भरपूर है। यह बनाने में भी आसान है और इससे आपके परिवार के लोगों को बैलेंस डाइट भी मिल जायेगी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी-

बनाने में लगने वाला समय : 10 मिनट

सामग्री :

  • ½ कप बाजरे का आटा
  • ½ कप गेहूं का आटा
  • 1 कप लाल कद्दू घिसा हुआ
  • 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 चुटकी हल्दी
  • ¼ चम्मच हींग
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच कटी हुई धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच तेल

बनाने का तरीका :

  • तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर इसे 10-15 मिनट के लिये ढक कर रख दें।
  • गूंथे हुए आटे को 6 बराबर हिस्सों में बांट लें और गोल-गोल लोई बना लें।
  • फिर इसे अच्छे से बराबर सामान्य रोटी के आकार में बेल लें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में थोडा सा तेल डालें फिर रोटियों को दोनों तरफ अच्छे से पका लें जब तक उनके दोनों साइड भूरे न हो जायें।
  • इसी तरह बाकी 5 रोटियों पर भी यही प्रक्रिया अपनायें।
  • एक कटोरी दही के साथ इसे गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source