हेल्दी रेसिपी- खीरे और सेब की स्मूदी

गर्मी से बचने और स्किन को जवां रखने के लिए ज़रूर पियें ये ड्रिंक!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan 

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। जाहिर है चिलचिलाती गर्मी में बार-बार प्यास लगती है और कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। तपती धूप और पसीने से बचने के लिए आप ठंडा पानी, शिकंजी, कोला, शेक जैसे विभिन्न तरह के पेय पदार्थ खूब पीते होंगे। क्या आपने कभी सेब और खीरे से तैयार की गयी स्मूदी ट्राई की है। आपको बता दें कि इस स्मूदी में फाइबर और विटामिन्स के साथ-साथ खनिज भी होते हैं। ये गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखती है। इस स्मूदी को पीने से गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और आपको कब्ज़ जैसी गंभीर समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी से आपके चेहरे पर चमक आती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रोल से लड़कर दिल को स्वस्थ रखते हैं। कम कैलोरी होने के चलते ये ड्रिंक वजन कम करने वालों के लिए बेहतर ड्रिंक है। चलिए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी -क्रैनबेरी जूस

सामग्री

  • 1/2, मध्यम आकार के खीरे

  • 1 सेब कटा हुआ

  • 1/2 कप- अनार

  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

  • 1 डंठल अजवाइन

  • 1 छोटा चम्मच चिया बीज (भीगे हुए)

विधि

  • एक ब्लेंडर में कटा हुआ खीरा, सेब, अनार और अजवाइन डालें।

  • इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं।

  • बाद में कुछ इसमें कुछ आइस क्यूब्स डालकर ब्लेंड कर लें।

  • इसके बाद चिया बीज डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source