हेल्दी डायबीटिक रेसिपी- एप्पल क्रेप

Diabetes के मरीजों के लिए ये डिश एक बेहतर विकल्प है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी बता रहे हैं, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है। इस डिश का नाम है एप्पल क्रेप। आपको बात दें कि सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं, जिस वजह ये बेहतर डिश है। आप इसे सादे आटे और कम वसा वाले मक्खन से तैयार कर सकते हैं। पढ़ें- हेल्दी डायबीटिक रेसिपी- जामुन और दही की स्मूदी

तैयारी का समय: 10 मिनट

पकाने के समय: 35 मिनट

कुल कितने क्रेप-5

सामग्री

पैनकेक के लिए

  • 1/4 कप मैदा
  • 1/4 कॉर्नफ्लोर
  • 3/4 कप कम वसा वाला दूध
  • 1 चुटकी नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच पिघला मक्खन कम वसा वाला

एप्पल फिलिंग के लिए

  • 2 चम्मच कम वसा वाला मक्खन
  • 2 सेब, बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ी चम्मच चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 छोटा चम्मच चिकनाई के लिए कम वसा वाला मक्खन

पेनकेक्स की विधि

  • एक कटोरी में सादा आटा, कॉर्नफ्लोर, दूध, नमक और एक चौथाई कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रखें।
  • एक नॉन-स्टिक में मक्खन डालकर चारों तरफ फैला लें। अब इसमें मिश्रण डालकर पकाएं।
  • एक तरफ से पकने पर कुछ सेकंड दूसरी तरफ से भी पकाएं। इसी तरह अन्य चार अन्य पैनकेक भी बना लें।

एप्पल फिलिंग की विधि

  • एक गैर-स्टिक पैन में मक्खन गरम करके उसमें एप्पल स्लाइस, चीनी, दालचीनी, नींबू का रस और पानी के 2 बड़े चम्मच डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसे मध्य आंच पर तब तक पकाएं जब तक एप्पल स्लाइस नहीं पाक जाते हैं।
  • एप्पल फिलिंग को पांच हिस्सों में डिवाइड कर लें और अलग रख दें।

अब ये करें

  • एक पैनकेक को सूखी और सपाट जगह पर रखें और एप्पल फिलिंग का एक हिस्सा लेकर इसके आधे हिस्से पर रखें।
  • अब पैनकेक को सेमी सर्किल के आकार में मोड़ लें।
  • ठीक इसी तरह अन्य चार पैनकेक भी बनाएं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

मूल स्रोत- तरला दलाल

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source