ऐप्पल मफिन्स – हेल्दी रेसिपी

बाज़ार से लाए मफिन्स भूल जाएंगे, जब बनाकर खाएंगे ये होममेड मफिन्स।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

छोटे बच्चे हों या घर के बड़े सदस्य, मफिन्स किसे पसंद नहीं आते? मफिन्स ऐसा स्नैक है जिसे आप सुबह के नाश्ते या शाम की चाय किसी के साथ भी ले सकते हैं। साथ ही साथ, आप इसे टिफिन में डालकर सफर के लिए भी ले जा सकते हैं। मफिन्स यूं तो बाज़ार और बेकरी में काफी किस्म के मिल जाते हैं लेकिन अगर आप इस स्नैक को घर पर बनाएंगे तो ये ज़्यादा हेल्दी हो सकते हैं। हेल्दी का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मफिन्स के टेस्ट में कमी आ जाएगी, बल्कि हमारे बताए ‘स्पेशल एप्पल सिनेमम मफिन्स’ बनाएंगे तो खाते रह जाएंगे। तो सोचना क्या, आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

छिले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए सेब – 2

शहद – 3 चम्मच

लो-फैट ऑयल – 4 चम्मच

गेहूं का आटा – 1 कप

बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच

स्किम्ड मिल्क – ½ कप

ब्राउन शुगर – 1 चम्मच

दालचीनी पाउडर – ½ चम्मच

विधि

  • अपने ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करके रखें। इसके अलावा, एक मफिन ट्रे को ग्रीस करके एक तरफ रख लें।

  • सेब, आटे, बेकिंग पाउडर, ऑयल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें।

  • इस मिक्सचर में दूध भी मिलाएं। अगर ज़रूरत पड़े, मिक्सचर बहुत गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा दूध और मिला लीजिए।

  • एक बाउल लें, ब्राउन शुगर और दालचीनी मिलाएं।

  • इस बैटर को मोल्ड्स में डालकर मफिन ट्रे में रख लें।

  • हर मफिन के ऊपर दालचीनी-ब्राउन शुगर मिक्स को छिड़कें।

  • ट्रे को ओवन में रखें और 12 मिनट तक बेक होने दें।

  • उसके बाद टूथपिक डालकर चेक करें कि वो अंदर से कच्चे तो नहीं। अगर ज़रूरत हो तो 1-2 मिनट और बेक कर लें।

  • ठंडा होने पर मोल्ड से निकालें।

(प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)

मूल स्रोत - Healthy recipe — Apple cinnamon muffins

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source