... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English
अनुवादक - Shabnam
फलों के राजा आम का मौसम आ गया है। छोटा बच्चा हो या कोई बुज़ुर्ग, आम लगभग हर इंसान को बहुत पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में जहां हर घर में आम बहुत शौक से खाया जाता है, वहीं आम से कई और चीज़ें भी बनाई जाती है, जिसमें आम का अचार, मैंगो शेक, मैंगो कुल्फी, आम पन्ना काफी मशहूर है। महाराष्ट्र और गुजरात में आम की एक डिश ‘आमरस’ बनाई जाती है। इसे बहुत आसानी से और बहुत कम वक्त में तैयार किया जाता है, लेकिन टेस्ट के मामले में ये बहुत आगे है। न सिर्फ टेस्ट आमरस एक हेल्दी डिश है। आम में ढेर सारा विटामिन होता है, ख़ासतौर पर विटामिन ए। ये विटामिन आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके अलावा इसमें पोलिफिनॉलिक फ्लेवोनॉइड (एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट) होता है जो ब्रेस्ट, कोलोन और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है। ये पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने वाला तत्व है। आम के इतने फायदे जानने के बाद अब आपको बताते हैं आमरस बनाने की आसान रेसिपी।
तैयार में लगने वाला समय – 10 मिनट
बनाने में लगने वाला समय – 5 मिनट
सामग्री
½ टिन कंडेस्ड मिल्क
3 पके आम
1 कप दूध
विधि
चित्र स्रोत – Shutterstock
मूल रेसिपी स्रोत – तरला दलाल