हेल्दी रेसिपी: अदरक काली मिर्च की चाय

इस चाय की चुस्की के साथ बारिश का मजा लें।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

आपने मसाला चाय के बारे में सुना होगा, इलायची चाय के बारे में सुना होगा लेकिन इस टेस्टी अदरक काली मिर्च चाय के बारे में नहीं सुना होगा। जब आपको सर्दी-खांसी या बुखार हुआ है तब मुँह का स्वाद बिगड़ जाने के कारण कुछ भी अच्छा नहीं लगता है, उस वक्त यह चाय आपका मूड बना देगी। ये चाय न सिर्फ आपका मूड अच्छा करेगी बल्कि आपकी सर्दी-खांसी को दूर करने में भी मदद करेगी।

सामग्री

1 इंच टुकड़ा अदरक का ग्रेट किया हुआ

8 काली मिर्च कुटा हुआ

4 छोटे चम्मच चाय की पत्ती

½ छोटा चम्मच सौंफ कटी हुई

8 पूदीने की पत्तियाँ

1 कप दूध

4 छोटे चम्मच चीनी

विधि

• एक पैन में तीन कप पानी देकर उबाल लें और फिर उसमें काली मिर्च, सौंफ, अदरक और ताजे पुदीने की पत्तियाँ अच्छी तरह से उबाल लें।

• उसके बाद चाय की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।

• कुछ देर के बाद उसमें दूध और चीनी डालकर दो-तीन मिनट तक हल्का उबालें।

• और क्या, अब चाय को छान लें और हर चुस्की के साथ इसका लुत्फ़ उठायें।

[videoinfinite id="XSeluB9I9oo" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source