अड़ई डोसा – हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

आम डोसे से हो गए हैं बोर, तो क्यों न ट्राई करें ये अड़ई डोसा?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आपको साउथ इंडियन डिशेज़ का शौक है, लेकिन आप सादा दाल और चावल से बने सादे डोसा को खाकर बोर हो चुके हैं तो वक्त आ गया है कि आप पौष्टिक अड़ई ट्राई करें। ये कई तरीकों की दालों से मिलकर बनता है, और आप तो जानते ही हैं कि दाल कितनी फायदेमंद होती हैं। विटामिन्स और प्रोटीन का ख़जाना। इसे बनाना बहुत आसान होता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

छिलके वाली उड़हद दाल – 1 कप

चना दाल – ½ कप

साबुत पीली मूंग– ¼  कप

साबुत हरी मूंग - ¼ कप

चावल - ¼ कप

दलिया – चम्मच

काला चना (वैकल्पिक) – एक मुट्ठी भर

हींग का टुकड़ा – एक इंच

नमक – स्वादानुसार

कड़ी पत्ता – 1 बड़ा कप

काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

ज़ीरा पाउडर – 1 चम्मच

अलसी के बीज (वैकल्पिक) – 2 चम्मच

विधि

  • उड़हद दाल, चना दाल, पीली साबुत मूंग, हरी साबुत मूंग और चावल को रातभर के लिए भिगो दे। इसमें हींग का टुकड़ा, थोड़ा दलिया और काला चना (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) तो उन्हें भी मिलाकर भिगोएं।
  • सुबह इन सबको ब्लेंडर में डालकर या सिलबट्टे की मदद से पीस लें। पीसते वक्त इसमें कड़ी पत्ते, काली मिर्च पाउडर, फ्लैक्सीड्स और ज़ीरा पाउडर भी मिला लें।
  • इसे पीसते हुए ध्यान रखें कि पानी कम डालें, ताकि इसका बैटर डोसे से थोड़ा गाढ़ा रहे।
  • अब एक पैन गर्म करें और उसपर ब्रश से तेल लगाएं। जब वो गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा दालों का बैटर डालें। अब इसे फैलाएं, बिल्कुल डोसे की तरह।
  • कम आंच पर इसे पकाएं। कोने से तेल की कुछ बूंदें डाल दें। अब अड़ई को पलट दें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source