हेल्दी होली रेसिपी: बीटरूट और स्वीट पोटाटो टारटर

होली के अवसर पर आपके लिए ईजी और टेस्टी हेल्दी रेसिपी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : March 1, 2018 12:36 PM IST

अगर आप एक तरह के गुझिया, लस्सी, मालपुआ बनाकर होली में बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए एक ऐसी हेल्दी रेसिपी ला रहे हैं जो पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों है। और वह रेसिपी है स्वीट पोटाटो टारटार, इस नए लाजवाब रेसिपी को मेहमान से लेकर घरवाले सब खुशी-खुशी खायेंगे।

सामग्री

2 बीटरूट या चुकंदर

1 स्वीट पोटाटो

2 अवाकाडो

2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल

2 छोटा चम्मच नींबू का रस

1 छोटा चम्मच छोटा प्याज़ कटा हुआ

स्वादानुसार सॉल्ट पेपर

1 छोटा मुट्ठी स्प्राउट या हर्ब

1 छोटा चम्मच दीजॉन मस्टर्ड

विधि

• चुकंदर या बीटरूट को बिना छिलका छुड़ाये पानी से अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद एक चौथाई आकार में काट लें और उबाल लें। उबलने के बाद छिलका छुड़ाकर क्यूब्स में काट लें।

• आप बीटरूट में चाकू घुसाकर देख ले कि सॉफ्ट हुआ है कि नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ है तो स्टीमर में डालकर पकायें। अब स्वीट पोटाटो को स्टीमर से निकालकर ठंडा कर लें। ठंडा हो जाने से पेपर टॉवेल से अच्छी तरह से पोंछ लें।

• अब उसमें प्याज, 2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 छोटा चम्मच नींबू, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• एक पतले कप में एवाकाडो, स्वीट पोटाटो और बीटरूट को डालें और उसको प्लेट पर उलट दें। एल्युमिनियम कैन का दोनों साइड काट लें और मोल्ड के लिए इसका इस्तेमाल करें। इस मोल्ड में आप 3-4 टारटार बना सकते हैं।

डिजॉन मस्टर्ड और स्प्राउट डालकर गार्निश करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.