Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी : मूंग दाल की खीर

अगर आप भी चावल की खीर खाकर बोर हो गये हैं तो आज ही ट्राई करें ये स्वादिष्ट मूंग दाल की खीर!

हेल्दी रेसिपी : मूंग दाल की खीर
How to make rice kheer: Boil milk and add all the above mentioned ingredients. You could add jaggery for sweetness. Have the kheer on special occasions!

Written by Editorial Team |Published : June 9, 2017 6:06 PM IST

अपने देश में चाहे कोई पूजा हो या कोई त्यौहार हो जब तक घर पर खीर ना बनें तब तक वो अधूरा ही लगता है। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक घर में सबकी पहली पसंद होती है। खीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि यह पौष्टिक भी बहुत होती है। अगर आप हमेशा सिर्फ चावल की खीर खाकर बोर हो गये हैं तो निराश न हों। हम आपको आज मूंग दाल की खीर की रेसिपी बता रहे हैं। मूंग दाल अपने आप में ही प्रोटीन और मिनरल से भरपूर होती है ऐसे में जब आप इसे दूध के साथ मिलाकर खीर बनाते हैं तो इसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। कुछ ही देर में बन जाने वाली इस आसान डिश को आप दिन में कभी भी बना सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी-

सामग्री:

  • ¼ कप मूंग दाल

  • 2 कप दूध

  • ½ कप गुड़

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • 2 चम्मच घी

  • 3 कप पानी

  • केसर गर्म दूध में भिगोये हुए

  • 1 चम्मच काजू

  • 1 चम्मच बादाम

  • 1 चम्मच किशमिश

बनाने का तरीका :

  • एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें। अब इसमें काजू और बादाम डालकर हल्के भून लें और फिर आंच बंद करके इसमें किशमिश डालकर सबको अच्छे से मिला दें।

  • अब इसी पैन में मूंग दाल और चावल डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अगर आप उन्हें भूनना नहीं चाहते हैं तो इसकी बजाय आप दाल और चावल को पानी के साथ मिलाकर कुकर में डालकर धीमी आंच पर 2-3 सीटी लगायें। जब यह पक जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें।

  • अब एक दूसरे पैन में घी डालकर उसमें पके हुए चावल और मूंग दाल डालें। इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर उसे घुलने दें। जब गुड़ अच्छे से घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं फिर आंच बंद कर दें।

  • अब इस मिश्रण में भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं। अब इसमें उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध मिलाएं और अब आपकी स्वादिष्ट हेल्दी खीर बिल्कुल तैयार है। इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करके खाएं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More