
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
ऐसा कौन होगा जिनको नान खटाई खाना अच्छा नहीं लगता। अब तक तो आप बाजार से खरीद कर नान खटाई खाते रहे हैं लेकिन आपको यह जानकर खुशी होगी कि इसको आप घर पर ही बहुत आसानी से बना सकते हैं, वह भी बिना ओवन के। बेसन नान खटाई दूसरी नान खटाई की तरह ही टेस्टी होता है। बेसन चने से बना होता है इसलिए यह फाइबर से भरा होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसको खाना बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। तो फिर देर किस बात की शुरू हो जाइए।
सामग्री
1 कप बेसन
½ कप पावडर किया हुआ शुगर
½ कप घी
4 छोटी इलायची
4 पिस्ता
½ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
विधि
• सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें और उसमें शुगर और बेकिंग पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे।
• इलायची को कूटकर पावडर बना लें और पिस्ते को बारीक काटकर अलग रख देंगे। इलायची को बेसन के मिश्रण में डालकर फिर से अच्छी तरह से मिला लें।
• घी डालकर अच्छी तरह गूंद लें। थोड़ा-सा घी बचा कर रखें।
• गैस पर नान खताई बनाने के लिए ऐसा बर्तन चाहिए जिसका तला भारी और प्लेन हो। साथ में ऊपर से अच्छी तरह से लगने वाला ढक्कन हो।
• अब बर्तन में 300-400 ग्राम नमक डालकर अच्छी तरह से फैलाकर कम आंच में बैठा दें। उसके बाद एक थाली लेंगे, जो उस बर्तन में अच्छी तरह से बैठ सके।
• उस थाली में चारों तरफ से अच्छी तरह से घी लगाकर बेसन के मिश्रण के आटे का छोटा-छोटा चपटा गोला बनाकर थाली पर रख देंगे। हर गोले को एक या दो बारीक कटे पिस्ते से सजा देंगे।
• नमक के गर्म हो जाने के बाद बर्तन में एक जाली रखकर उसमें थाली को बैठा देंगे और ढक्कन से ढक देंगे। अब पंद्रह मिनट तक कम आंच में इसको बेक होने देंगे।
• नान खटाई हो गई है कि नहीं इसको चेक करने के बाद इसको निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसको एक प्लेट में निकालकर खाने के लिए दें या हवाबंद जार में रख दें।
• इस नान खटाई को आप एक महीने तक रखकर खा सकते हैं।
[videoinfinite id="yne46Z66mSY" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Nisha Madhulika/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Nisha Madhulika/YouTube.Com
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।