... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
सुनने में अजीब लगेगा, एक तो बीटरूट के लड्डू वह भी बिना चीनी, दूध और घी के लड्डू। एक तो यह शाकाहारी रेसिपी है और जैविक चीजों (organic ingredients) से इसको बनाया गया है। अगर आप पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं वह भी हेल्दी और टेस्टी खाना खाकर तो इस रेसिपी को ज़रूर ट्राइ करें। ये आपके बॉडी को डिटॉक्स करके वेट लॉस में मदद करता है। साथ ही बीटरूट तो गुणों का खजाना होता है। यह एनिमिया को दूर करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
सामग्री
2 कप ग्रेट और भाप में पकाया हुआ लाल बीटरूट
2 कप ताजा ग्रेट किया हुआ नारियल
1 कप सूखा खजूर का पाउडर
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
एक चुटकी नमक
बादाम/पिस्ता सजाने के लिए
विधि
• एक गर्म पैन में कोकोनट फ्लैक और ग्रेट किया हुआ बीटरूट डालें।
• अच्छी तरह से मिलाकर तब तक पकायें जब तक कि वह मुलायम न हो जाय और जूस भाप बनकर उड़ न जायें।
• उसके बाद उसमें खजूर का पाउडर डालकर पाँच से सात मिनट तक पकायें जब तक कि वह पूरा पक न जाये।
• अब इसको आंच पर से उतारकर हल्का ठंडा होने के बाद लड्डू का आकार दें।
• बादाम और पिस्ते से सजाकर लड्डू को बना लें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
रेसिपी:शरण
मूल स्रोत:Healthy beetroot laddoo recipe — no sugar, no ghee, no milk!
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।