हेल्दी रेसिपी – पालक साग

क्या आपको आता है पालक साग बनाना?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

अक्सर लोग समझते हैं कि पंजाबी डिशेज़ हेल्थ के लिए ज़्यादा अच्छी नहीं होती, लेकिन ऐसा कहने वाले शायद पालक साग को भूल जाते हैं। ये पंजाबी डिश कैल्शियम, विटामिन ए और आयरन से भरपूर होती है। ये लो फैट होती है। तो आइये जानते हैं इसी हेल्दी पंजाबी डिश की रेसिपी।

सामग्री

  • 1 गड्डी पालक, कटी हुई
  • 1 पत्तों वाली मूली, कटी हुई
  • आधी प्याज़, कटी हुई
  • 1 टमाटर, कटा हुआ
  • आधी हरी मिर्च, कटी हुई
  • आधा इंच अदरक, कटा हुआ
  • 2-3 लहसुन, बारीक कटा
  • आध चम्मच लाल मिर्च
  • 2 चम्मच मक्खन
  • आधा चम्मच मकई का आटा
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • एक प्रैशर कुकर में पालक और मूली की पत्तियां,टमाटर,प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्ची, नमक और पानी डालें।
  • कुकर में इन सभी को 3-4 मिनट कर पकाएं।
  • फिर ठंडा करके पीस लें। अब साग को दूसरे पैन में डाले और 7-10 मिनट के लिए कम आंच पर पका लें।
  • एक अलग पैन में थोड़े से घी में प्याज़ को सुनहरा होने तक भूने और फिर उसमें साग मिला लें।
  • मक्के की रोटी के साथ परोसें।

मूल स्रोत - Healthy recipe: Palak saag

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source