हेल्दी रेसिपी – ओट्स उत्तपम

कभी खाया है ओट्स का उत्तपम?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

ओट्स आसानी से पच जाने वाले फाइबर का एक बहत शानदार स्रोत है। ये कॉम्पलेक्स कार्बोहाइडेट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन की भी काफी मात्रा पाई जाती है। ओट्स दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। ओट्स में फोलिक एसिड मौजूद होता है जो बच्चों के विकास के लिए बहुत उपयोगी होता है। अब जब ओट्स खाने से इतने फायदे होते हैं तो आपको इसे अपनी डायट में शामिल ज़रूर करना चाहिए। ओट्स की आपने काफी डिशेज़ सुनी होंगी लेकिन शायद ही ओट्स उत्तपम खाया या बनाया होगा। ये बहुत आसानी से बनने वाली एक हेल्दी और टेस्टी साउथ इंडियन डिश है।

सामग्री

100 ग्राम ओट्स

100 ग्राम सूजी

150 ग्राम लो फैट दही

100 ग्राम शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई

100 ग्राम टमाटर, बारीक कटे हुए

2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट

8 चम्मच ऑलिव ऑयल

नमक स्वादानुसार

विधि

  • ओट्स, सूजी, शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्ची के पेस्ट और नमक को दही में मिला लें।
  • इस बैटर को थोड़ा गाढ़ा ही रखें
  • गर्म पैन में ½ चम्मच तेल डालकर फैलाएं।
  • अब पैन में थोड़ा सा बैटर डालें और गोलाई में फैला लें।
  • एक तरफ से गोल्डन ब्राउन सिक जाने के बाद दूसरी तरफ से भी सेक लें।
  • चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें।

मूल स्रोत - Healthy recipe for diabetics: Oats uttapa

अनुवादक - Shabnam Khan

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source