हेल्दी रेसिपी – लौकी मूंग दाल

कभी मूंग दाल की ये डिश खाई है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

जबकि मूंग दाल में इतने पौष्टिक तत्व होते हैं कि हमें अपनी डाइट में उसे अक्सर शामिल करना चाहिए। एक कटोरी पकी हुई मूंग दाल में 100 से भी कम कैलोरी होती है। ये न सिर्फ आपको बीमारियों से रक्षा प्रदान करती है बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छी है। तो आइये इसी मूंग दाल की एक ख़ास रेसिपी लौकी-मूंग दाल बनाते हैं।

सामग्री

  • 4 इंच लौकी, कद्दुकस की हुई
  • 1 कप मूंग दाल, धुली और भिगाई हुई
  • ½ इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
  • 10 ताज़ी पुदीने की पत्तियां
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच ज़ीरा
  • आधा इंच दालचीनी डंठल
  • 8 करी पत्ते
  • 1 ½  नींबू का रस
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • मूंग दाल को चार कप पानी में नमक और अदरक डालकर उबालें। फिर घिसी हुई लौकी मिला दें।
  • इसमें पुदीने की पत्तियां मिंलाएं और दाल के नर्म होने तक पकाएं। इस मिक्सचर को हैंड ब्लैंडर की मदद से पीस लें।
  • नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कड़ी पत्ते, दालचीनी और हींग डालें। भुन जाने पर इसे दाल मिक्सचर के ऊपर डाल दें।
  • नींबू का रस डालकर गरमागरम सर्व करें।

मूल स्रोत - Healthy recipe: Lauki moong dal

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - sumthinzcooking.blogspot.com

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source