दही और पनीर के कटलेट्स - बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी

बच्चे को खिलाएं कुछ हेल्दी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

बच्चों के विकास में उनका खानपान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।   बच्चों को हेल्दी खाना खाने की आदत डालें  इससे उनका विकास तो बेहतर होता ही है, साथ ही वो कई बीमारियों से भी लड़ पाते हैं। लेकिन बच्चों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि वो हेल्दी चीज़ों को नहीं खाते। उन्हें जंक फूड ज़्यादा पसंद आता है। इसलिए ये पेरेंट्स की ज़िम्मेदारी है कि वो अपने बच्चे को हेल्दी चीज़ें खिलाने के लिए नए तरीके अपनाएं। हम आपको ऐसी ही एक मज़ेदार डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके बच्चों को टेस्ट में पसंद आएगी, बल्कि उनकी सेहत के लिए भी काफी अच्छी रहेगी।

दही और पनीर के कटलेट आप बच्चों को कभी भी खिला सकते हैं। टिफिन में पैक करके देना हो या शाम की भूख मिटानी हो, ये बच्चों को काफी पसंद आएंगे। दही और पनीर दोनों में प्रोटीन और कैल्शियम काफी मात्रा में होता है जो आपके बढ़ते बच्चे की ज़रूरत है। तो आइये, जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

पानी निकाला हुआ दही (हंग कर्ड) – 100 ग्राम

मसला हुआ पनीर – 100 ग्राम

बेसन – 3-5 चम्मच

हरे धनियां की पत्तियां – 1 चम्मच

बारीक कटी प्याज़ – 2 चम्मच

हरी मिर्ची – 1 चम्मच

गर्म मसाला – आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच

तेल – 1 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

विधि

  • एक नॉन स्टिक पैन में आधा चम्मच तेल डालकर प्याज़ को ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब इसमें बाकी की सारी सामग्री मिला लें।
  • इस मिक्सचर को बराबर के हिस्सों में बांट लें।
  • हर हिस्से को कटलेट का आकार दें।
  • नॉन स्टिक पैन गर्म करें।
  • आधा चम्मच तेल डालें और उसमें कटलेट को कम आंच पर सेंके।
  • दोनों तरफ तक गोल्ड ब्राउन होने तक सेंक लें।

(नोट - प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)

मूल स्रोत - Curd and paneer cutlets

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source