हेल्दी रेसिपी: अंजीर बासुंदी

क्या आपने अंजीर बासुंदी ट्राइ किया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

त्यौहार का मौसम हो या पूजा का अवसर हो मीठा बनाना लाजमी हो जाता है। लेकिन एक ही तरह का मीठा बनाने के जगह पर नया कुछ क्यों नहीं ट्राइ करते। चलिये आपको एक हेल्दी और टेस्टी लो कैलोरी स्वीट डेजर्ट के बारे में बताते हैं- अंजीर बासुंदी। परम्परा के अनुसार बासुन्दी बनाने में ड्राइ अंजीर का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बहुत कैलोरी होती है। कैलोरी को कम करने के लिए ताजे अंजीर और लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करते हैं। बासुंदी को गाढ़ा करने के लिए क्रीम के जगह पर कॉर्नफ्लॉर का इस्तेमाल करें।

बनाने का समय- 10 मिनट

पकाने का समय- 15 मिनट

चार लोगों के लिए

सामग्री

4 कप लो फैट मिल्क

1½ कप बारीक कटा हुआ ताजा अंजीर

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लॉर 1 बड़े चम्मद दूध में भिगोया हुआ

½ कप लो फैट मावा

2 बड़े चम्मच शुगर सब्स्टिटूट

सजाने के लिए

4 अंजीर स्लाइस किया हुआ

विधि

• अंजीर के टुकड़ों को फ्रीज में रख दें।

• नॉन स्टिक पैन में दूध को कम आंच में लगातार हिलाते हुए उबलने के लिए रखें।

• अब धीरे-धीरे बूंद-बूंद करके नींबू का रस दूध में डाले ताकि दाना-दाना जैसे बनें। एक ही बार डाल देने से पूरा दूध फटकर बड़ा एक गोला जैसा बन जायेगा।

• उसके बाद उसमें खोया, कॉर्नफ्लावर मिक्चर और शुगर सब्स्टिटूट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। धीमे आंच में एक या दो मिनट तक पकायें।

• एक घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।

• ठंडे जमे दूध में अंजीर के स्लाइसों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• और फिर सर्व करने के समय अंजीर के टुकड़ों से सजा लें।

नोट- इसमें कैलोरी 149 और फैट 0.5 ग्राम है।

प्रस्तु्त इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

मूल स्रोत- Healthy Janmashtami recipe: Anjeer basundi

स्रोत - अंजीर बासुंदी की रेसिपी तरला दलाल से ली गई है। 

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source