हेल्दी रमजान रेसिपी- लखनवी मटन बिरयानी

गरम मसाले, घी और केसर के मिश्रण से बनने वाली इस बिरयानी की सुगंध ही आपके होश उड़ा देगी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

बिरयानी का नाम सुनते ही भला किसके मूंह में पानी नहीं आएगा। अगर बात रमजान के व्यंजनों की हो, तो बिरयानी पहले स्थान पर आती है। आज हम आपको लखनवी मटन बिरयानी की रेसिपी बता रहे हैं। गरम मसाले, घी और केसर के मिश्रण से बनने वाली इस बिरयानी की सुगंध ही आपके होश उड़ा देगी। हल्के कलर के लंबे-लंबे चावल और साथ में मटन की ग्रेवी खाने से यकीनन आपको पूरा सुकून मिलेगा। चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं। पढ़ें- हेल्दी रमजान रेसिपी- खजूर और ओट्स का मिल्कशेक

सामग्री

गरम मसाला के लिए

  • 1 दालचीनी
  • 8-10 लौंग
  • 2-3 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 2-3 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 चम्मच मिर्च
  • 2 चक्रफूल
  • 2-3 जावित्री
  • 2-3 भूरे इलायची
  • 3-4 हरी इलायची

मटन का मसाला

  • 1/2 किलो मटन
  • 2-3 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • काजू पेस्ट
  • गरम मसाला एक चुटकी
  • 4.5 चम्मच दही

पकाने के लिए

  • 2-3 चम्मच नमक
  • 3 चम्मच घी
  • 2-3 चम्मच तेल
  • 2-3 कप दूध
  • केसर

विधि

गरम मसाले के लिए

  • सभी मसालों को भून लें।
  • उसके बाद ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें।

मटन के लिए

  • मटन के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, मिर्च पाउडर, काजू का पेस्ट, गरम मसाला और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें और उसे ढककर फ्रिज में एक घंटे तक रख लें।

ऐसे पकाएं

  • मटन के ठंडा होने पर उसमें नमक मिलाएं।
  • एक हांडी में घी गर्म करें। अब इसमें मटन डालें।
  • मटन को कुछ मिनट तक पकने दें।
  • इसके बाद हांडी ढक दें और आधे घंटे तक पकने दें।
  • अब इसमें पके हुए चावल, थोड़ा केसर और दूध डालें।
  • इसके बाद नमक, गरम मसाला, भूनी हुयी प्याज, और घी डालें।
  • इसके बाद हांडी ढक दें और मध्यम आंच पर पकने दें।
  • करीब आधा घंटा पकने के बाद एक बार चेक कर लें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source