
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
रमज़ान के महीने में इफ्तारी के समय मसालेदार खाना खाने की बजाय ऐसा हेल्दी खाना खाना चाहिए। इफ़्तार में सूप पीना बहुत अच्छा रहता है क्योंकि ये आपके पेट को तैयार करता है खाने के लिए। इसीलिए हम आपके लिए आज लाएं है ब्रॉकली एंड गार्लिक सूप की रेसिपी, जो कि खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी होती है क्योंकि इसमें ब्रॉकली डाली जाती है जो विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती है। साथ ही, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छी होती है। और लहसुन के तो फायदे हैं अनेक, यह एन्टी-ऑक्सिडेंट, एन्टी-वायरल, एन्टी-फंगल और एन्टी-बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। तो क्यों न इफ़्तारी के समय ब्रॉकली एण्ड गार्लिक सूप ही ट्राइ किया जाय। स्वाद बदलने के लिए आप चिकन एण्ड स्वीट कॉर्न सूपभी बना सकते हैं।
सामग्री
1 ब्रॉकली टुकड़ों में कटी हुई
12 लहसुन दो टुकड़ों में कटी हुई
2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल
1 प्याज़ कटी हुई
1 तेजपत्ता
1 आलू छिलका छुड़ाकर कटा हुआ
2 कप सब्जी का शोरबा (vegetable stock)
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पावडर स्वादानुसार
1 कप दूध
1 लाल शिमला मिर्च कटी हुई
विधि
• एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें, फिर उसमें लहसुन डालकर तब तक भूनें जब तक कि वह थोड़ा जल न जाये।
• फिर उसमें प्याज़ और तेजपत्ता डालकर एक मिनट तक पकायें।
• अब उसमें आलू, सब्जी का शोरबा और काली मिर्च पावडर डालकर तब तक ढक कर पकायें जब तक कि आलू अच्छी तरह से पक न जाये। आलू के पक जाने के बाद उसमें से तेजपत्ता को निकाल लें और ब्रोक्ली डालकर हल्का पकायें। अच्छी तरह से हिलाकर दो मिनट तक और पकायें।
• फिर उसको ब्लेंडर से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। उसके बाद उसमें दूध डालकर थोड़ी देर उबालें।
• एक दूसरे पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और उसमें लाल शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक पकायें।
• सूप बाउल में सूप को लाल शिमला मिर्च से सजाकर परोसें।
[videoinfinite id="IsYr9xRV2eo" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।