रमज़ान के लिए हेल्दी रेसिपी - गाजर पिस्ता बर्फी

इफ़्तार में बनाएं कुछ हेल्दी मीठा।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

रमजान का महीना हो और घर में मीठा न बने ये तो हो ही नहीं सकता। गाजर पिस्ता बर्फी एक ऐसी रेसिपी है जो बच्चे हो या बड़े सबको अच्छी लगेगी। सबसे मजेदार बात यह है कि यह हेल्दी तरीके से मुँह मीठा करती है। गाजर विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और फाइबर का बहुत अच्छी स्रोत होती है। ये आंखों के लिए लाभदायक तो है ही त्वचा को निखारने में भी मदद करती है। पिस्ते में विटामिन ई और सी के साथ-साथ आयरन, कैल्सियम और फाइबर भी पाया जाता है। तो फिर देर कैसी, इफ़्तार के लिए आज ही बना लीजिए ये टेस्टी और हेल्दी बर्फी।

सामग्री

पिस्ता बर्फी के लिए-

2 कप पिस्ता उबले हुए और कूटे हुए

1 कप चीनी

1 कप मावा

200 मिली कन्डेन्सड मिल्क

गाजर हलवा के लिए-

3 बड़े चम्मच घी

5 बड़ी गाजर ग्रेट की हुई

1 कप चीनी

200 मिली कन्डेन्सड मिल्क

1 कप मावा

1 छोटा चम्मच हरी इलायची पीसी हुई

विधि-

• पिस्ता बर्फी के लिए पिस्ते का छिलका निकालकर कटर में क्रश कर लें।

• एक पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर एक तार वाला चाशनी बना लें। अब उसमें क्रश किया हुआ पिस्ता और मावा डालकर और पाँच मिनट तक पका लें। उसके बाद कॉन्डेन्स्ड मिल्क डालकर थोड़ी देर और पका लें।

• गाजर के हलवा के लिए एक पैन में घी डालकर गर्म होने के बाद गाजर डालकर पाँच मिनट तक पकायें। उसके बाद चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर और थोड़ी देर पकायें। उसके बाद उसमें मावा और हरी इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर और पकायें।

• एक ट्रे में थोड़ा घी लगाकर गाजर का हलवा डाल दें और उसको अच्छी तरह से फैला दें। अब ऊपर से पिस्ता का मिश्रण भी डालकर उसी तरह से फैला दें। ठंडा होने के लिए रख दें और उसके बाद अपने इच्छानुसार आकार में काटकर परोसें।

[videoinfinite id="9rhkZAq8HtI" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source