... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
you can substitute white rice with the brown one for making your kheer healthy. © Shutterstock
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
भारत के कई राज्यों में भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर राम नवमी मनाई जाती है। इस भारतीय त्योहार को कई दिनों से व्रत-पूजन आदि करके मनाया जाता है। फिर क्या त्योहार हो और मिठाई की बात न हो, ऐसा कभी हो सकता है! लेकिन इसमें मुश्किल की बात ये है कि लड्डू हो या खीर दोनों घी से भरा होता है और ये कैलोरी से भरपूर होते हैं। लेकिन इसके पहले कि आप कैलोरी की बात सोचकर मीठा खाने से मुँह मोड़ने की बात सोचे, हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप दिल खोलकर खा भी सकते हैं और दूसरों को खिला भी सकते हैं, वह है लो कैलोरी कटहल का खीर। नारियल का दूध और कटहल दोनों मिलकर इस खीर को हेल्दी ट्वीस्ट दे रहे हैं। नारियल का दूध जहाँ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वज़न को बढ़ने से रोकता है वहीं कटहल में कार्बोहाइड्रेड रहता है जो शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखने में पूरी तरह से मदद करता है। विटामिन सी से भरपूर कटहल इम्युनिटी को बेहतर रखने में मदद करता है। यहाँ तक कि कटहल में फाइबर और पानी पर्याप्त मात्रा में होने के कारण कब्ज़ से राहत दिलाने के साथ हजम शक्ति को भी बेहतर बनाने में सहायता करता है। चलिये अब इस हेल्दी खीर के बारे में आपको बताते है जो आप बिना ज्यादा उलझन के बना सकते हैं।
सामग्री
1/3 कप कटहल का पल्प या गुदा
¼ कप स्किम्ड मिल्क
¼ कप नारियल का दूध
1 छोटा चम्मच घी
1½ बड़े चम्मच गुड़
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच काजू के टुकड़े
1 छोटा चम्मच किशमिश
विधि
• एक पैन में घी गर्म करें।
• कटहल का गुदा या पल्प डालकर एक मिनट तक धीमी आंच में पकायें।
• अब दूध डालकर धीमी आंच में लगभग पांच मिनट तक पकायें।
• उसके बाद गुड़ और नारियल का दूध डालकर एक मिनट तक फिर से पकायें।
• इलायची पाउडर, काजू और किशमिश ऊपर से डालें।
• आंच से उतारकर ढक्कन डाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
• ठंडा सर्व करें।
खीर की इस रेसिपी के अलावा आप लो कैलोरी कद्दू का खीरभी ट्राई कर सकते हैं।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत: Shutterstock