... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
अगर आप इतालियन रेसिपी बनाना चाहते हैं तो, इस स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी रेसिपी को ज़रूर ट्राइ कीजिए। इस रेसिपी में जो हर्ब्स डाले हैं वे व्यंजन का स्वाद तो बढ़ाते ही हैं साथ ही हर्ब्स का एन्टीऑक्सिडेंट गुण सबके लिए अच्छा होता है। इसको स्नैक टाइम पर खाने से पेट देर तक भरा हुआ रहता है। आप नाश्ते के लिए विटामिन रिच एग रोलभी टेस्ट कर सकते हैं।
सामग्री-
15 लहसुन की कलियाँ स्लाइस की हुई
200 ग्राम होल वीट पेने पास्ता
4 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
1 हरी शिमला मिर्च (1/2 इंच टुकड़ों में कटी हुई)
6 चेरी टमाटर आधा कटे हुए
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
1 छोटा चम्मच ड्राइड हर्ब्स
6 छोटे टुकड़े ब्रॉकोली के ब्लैन्च किए हुए
विधि-
• एक पैन में पानी थोड़ा नमक के साथ उबालें और पास्ता को डालकर नरम होने तक पकायें।
• उसके बाद पानी से निकालकर धो लें।
• अब एक पैन में तेल के गर्म होने के बाद लहसुन डाल दें। लहसुन के सुनहले रंग के होने के बाद उसमें शिमला मिर्च और चेरी टमाटर डालकर पकायें।
• थोड़ा-सा पकने के बाद नमक, लाल मिर्च और ड्राइड हर्ब्स डालकर लगातार हिलाते हुए पकायें।
• पास्ता और ब्रोकली को डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।
• अब पास्ता को गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="o3oY2DqtqRk" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत- Healthy pasta recipe: Fibre-rich burnt garlic with whole wheat pasta
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।