... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
आजकल लोग कम मेहनत में हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं वह भी कुछ अलग हो तो बात बन जाए। चलिये आपको एक दक्षिण भारतीय व्यंजन के बारे में बताते हैं जो मिक्सड सब्ज़ी की तरह ही है लेकिन टेस्ट बेमिसाल होता है- वह है अवियल। अवियल पौष्टिकता से भरपूर और हेल्दी होता है। यह रेसिपी मिनटों में बन जाता है।
सामग्री
• ½ कप सहजन, 1″ लंबे टुकड़ो में कटे हुए
• ½ कप फ्रेंच बीन्स, 1″ लंबे टुकड़ों में कटे हुए
• ½ कप गाजर, 1″ लंबे टुकड़ों में कटे हुए
• ½ कप सूरन, 1″ टुकडों में कटे हुए
• ½ कप लाल कद्दू क्युबाकार में कटे हुए
• 1 कच्चा केला, 1″ लंबे टुकड़ों में कटे हुए
• ½ कप ताजे हरे मटर
• ½ कप बैंगन क्युबाकार में कटे हुए
• ¼ छोटा चम्मच हल्दी
• नमक स्वादानुसार
• ½ कप ताजा दही
• 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल या रिफाइन्ड तेल
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 7 से 8 कड़ी पत्ते
• सबको पीसकर पेस्ट बना लें
• ¾ कप ताजा ग्रेट किया हुआ नारियल
• 4 हरी मिर्च कटी हुई
• ¼ कप पानी
विधि
• एक बर्तन में ¼ कप पानी लेकर उसमें सहजन डालें और मध्यम आंच में ढककर पकायें जब तक कि वह आधा पक न जाये।
• बाकी बचा सब्ज़ी, जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर ढककर कम आंच में पकायें जब तक कि सब्ज़ी नरम न हो जाय।
• अब उसमें पेस्ट और ¼ कप पानी डालकर 12 से 15 मिनट तक पकायें जब तक कि थोड़ा सूख न जाये। आंच से उतार दें।
• एक कढ़ाही में तेल लें और गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा और कड़ी पत्ता डालें।उसके बाद उसमें सब्ज़ी और दही डालें।
• 2 से 3 मिनट तक हल्के आंच पर पकने दें। अब गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत- Onam 2014: Aviyal recipe
लेखक - Naini Setalvad
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।