
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
बिना तेल का परांठा? जी हां, ये कोई मज़ाक नहीं। यह टेस्टी आलू अनारदाना परांठा जम्मू में बनाया जाता है, लेकिन अब आप इसको अपने किचन में बिना तेल के बना सकते हैं। चूंकि इसको बिना तेल के बनाया जाता है वह भी अनारदाना डालकर तो यह हेल्दी के सिवा कुछ हो ही नहीं सकता है। आज ही डिनर में इसको ट्राई कीजिए। ( आप ब्रेकफास्ट में स्प्राउट स्टफ्ड परांठा भी ट्राइ कर सकते हैं।)
सामग्री
2 उबला और मैश किया हुआ आलू
1 छोटा चम्मच भूनकर पावडर किया हुआ अनारदाना
2 कप आटा
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच दही
½ मध्यम आकार का प्याज़ कटा हुआ
½ बड़े चम्मच लाल मिर्च पावडर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
¼ गुच्छा हरा धनिया का बारीक कटा हुआ
विधि
• एक बाउल में आटा लेकर उसमें नमक, दूध, दही और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर नरम गूंद लें। भिगे कपड़े से आटा को ढककर पंद्रह मिनट के लिए रख दें।
• मैश किए हुए आलू में प्याज, नमक, लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च, भूना और पिसा हुआ अनारदाना पावडर, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• अब तैयार आटे को आठ बराबर भागों में बाँटकर इनका गोला बना लें। गोले को कटोरी की तरह बनाकर प्याज़ और आलू का स्टफिंग उसमें भरकर मुँह को बंद कर दें।
• इसका अब परांठा बना लें और तावा गरम करके उसमें रख दें। आधा मिनट तक एक तरफ सेंक कर दूसरे ओर पलटकर सेंके, लेकिन पलटने के बाद तेल के जगह पर पानी लगायें।
• दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंकने के बाद गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="s50gWjDoo2c" height="400" width="600"]
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।