पटैटो राईस : हेल्दी नवरात्री रेसिपी

आपने पोटाटो राईस कभी ट्राई किया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

नवरात्री की भागदौड़ में अगर आपके पास कुछ स्पेशल बनाने का बिल्कुल समय नहीं है तो ये रेसिपी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प बन सकती है। पोटैटो राइस को न सिर्फ बनाना आसान है बल्कि ये उतना ही पौष्टिक और हेल्दी भी होता है। उपवास के पहले खायें या बाद में इससे आपका पेट भी देर तक भरा रहता है और इसको खाने से किसी भी प्रकार की पेट की गड़बड़ी होने की संभावना भी नहीं रहती है। क्योंकि इस समय उपवास के कारण पेट का सबसे ज्यादा प्रॉबल्म रहता है और शरीर का इम्युनिटी लेवल लो रहता है। नवरात्री को इस रेसिपी को बनाना भी भूलें, बड़े हो या बच्चे सबको ये रेसिपी पसंद आएगी और आपका काम भी कुछ हद तक आसान हो जायेगा।

सामग्री

½ कप सामा का चावल (व्रत का चावल)

½ आलू का क्यूब

½ बड़ा चम्मच घी

1 हरी मिर्च

½ छोटा चम्मच जीरा

काला नमक

धनिया गार्निश के लिए

विधि

• एक पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा का छौंक। जीरा के फूटने के बाद आलू और चावल डालें।

• थोड़ी देर पक जाने के बाद उसमें हरी मिर्च डालें।

• अब स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें।

• उसके बाद पोटाटो राईस को कम आंच पर तब तक पकायें जब तक कि चावल अच्छी तरह से पक न जायें।

• पक जाने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता से गार्निश कर दें।

• इस रेसिपी को गरमागरम ही परोसें।

• इस रेसिपी की अच्छी बात ये है कि इसमें सिर्फ 250 कैलोरी ही है।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है

अनुवादक- Mousumi Dutta

मूल स्रोत-  Navratri Special Recipe: Potato rice

स्रोत- Neha Chandna

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source