कूटू की खिचड़ी- नवरात्री हेल्दी रेसिपी

उपवास के दिनों में इस रेसिपी को ज़रूर को ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

उपवास का मतलब सिर्फ भूखा रहना नहीं बल्कि उपवास के पहले या बाद में ऐसा खाना चाहिए जो हेल्दी हो और आपको सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। ऐसा ही एक रेसिपी है कूटू की खिचड़ी, जो विशेष रूप से उपवास के दिनों में बनाकर खा तो सकते ही हैं या दूसरे दिनों में भी खा सकते हैं। कूटू की खिचड़ी को आप बादाम कढ़ी के साथ खायें और उपवास दिनों को दिलचस्प बनायें।

भिगोने का समय- 2 घंटा

तैयारी का समय- 10 मिनट

पकाने का समय- 20 मिनट

चार लोगों के लिए

सामग्री

1 कप कूटू

½ कप खट्टा दही

1 बड़ा चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच जीरा

½ कप आलू, ½ इंच क्यूबाकार में कटे हुए

1 बड़ा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

2 बड़े चम्मच बादाम का पाउडर

1 छोटा चम्मच चीनी

½ छोटा चम्मच नींबू का रस

स्वादानुसार काला नमक

गार्निश के लिए

1 बड़ा चम्मच धनिया

1 छोटा चम्मच तिल

विधि

• कूटू को अच्छी तरह से साफ करके दो घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। छानकर अलग रख दें।

• 1½ कप पानी के साथ दही मिलाकर अलग रख दें।

• अब नॉन स्टिक पैन में तेल डालें और इसके गर्म हो जाने के बाद उसमें जीरा डालें।

• जीरा के फूट जाने के बाद उसमें आलू डालकर आधा पकने तक पकायें।

• अब उसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और बादाम का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर लगातार हिलाते हुए पकायें। जब तक बादाम पाउडर का रंग भूरा होने लगे और अच्छी महक छोड़ने लगे लगातार हिलाते हुए पकायें।

• दही का मिश्रण, काला नमक और कूटू डालकर अच्छी तरह से मिलायें।

• 10-12 मिनट तक पकायें जब तक कि कूटू पूरी तरह से पक न जाय। हाँ खिचड़ी कुछ सूखा-सूखा होना चाहिए।

• अब इस खिचड़ी को धनिया और तिल से सजाकर कढ़ी के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है

अनुवादक- Mousumi Dutta

मूल स्रोत-  Navratri special: Buckwheat Khichdi (faraal recipe)

स्रोत- Tarla Dalal 

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source