... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
उपवास के समय ऐसे फूड्स को अपने डायट में शामिल करनी चाहिए जो आपको दिन भर एनर्जी के साथ काम करने में मदद करें और पेट को भी देर तक भरा हुआ रखें। अरबी (arum) एक ऐसी सब्ज़ी है जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड प्रचुर मात्रा में होते हैं। और अरबी की सब्ज़ी की एक अच्छी बात ये है कि अगर आप नवरात्री में उपवास के दिनों में इसकी सब्ज़ी खायेंगे तो उपवास करने के बावजूद आपको थकान महसूस नहीं होगी। अगर अरबी के इतने स्वास्थ्यवर्द्धक गुण है तो फिर देर किस बात की झटपट इस रेसिपी को बना लीजिए।
सामग्री
• 250 ग्राम अरबी (छिली और कटी हुई )
• ¼ कप दही
• ½ छोटी चम्मच अजवाइन
• एक छोटा अदरक बारीक कटा हुआ
• चिल्ली पाउडर
• काला नमक
• 1 बड़ा चम्मच घी
• गार्निश के लिए धनिया की पत्तियाँ
विधि
• एक पैन में घी गर्म हो जाने के बाद अजवाइन डालें।
• जैसे ही अजवाइन फूटने लगे दही डालकर लगातार हिलाते हुए तब तक पकायें जब तक कि घी न निकल जाये।
• अब इसमें चिल्ली पाउडर और नमक डालें।
• उसके बाद आंच को बढ़ाते हुए अरबी डालें और सूखा-सूखा हो जाने तक पकाते रहें।
• फिर उसमें दो कप पानी डालकर अच्छी तरह से उबलने दें।
• अब आंच को कम करके बिना ढक्कन लगायें पंद्रह मिनट तक पकायें।
• पक जाने के बाद धनिया से गार्निश करके गरमागरम सर्व करें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है
अनुवादक- Mousumi Dutta
मूल स्रोत- Navratri Special Recipe: Arbi ki sabzi
स्रोत- Neha Chandna
चित्र स्रोत: ShutterStock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।